मिड डे मील से जुड़े हुए लोगों के दायित्व

0

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दायित्व

  • मध्यान्ह भोजन योजना के सफल संचालनार्थ पूर्ण रूप से उत्तरदायी रहकर जिलाधिकारी के निर्देशन के अंतर्गत सभी व्यवस्थायें सम्यक रूप से लागू कराना।
  • जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक नियमित रूप से आहूत कराना तथा बैठक में लिये गये निर्णयों को लागू कराना।
  • जिलाधिकारी से सतत् सम्पर्क रखकर खाद्यान्न तथा ‘परिवर्तन लागत’ की धनराशि समय से स्थानान्तरित कराना।
  • अधिक से अधिक संख्या में विद्यालयों का निरीक्षण करना तथा अधीनस्थ अधिकारियों से कराना।
  • मिड डे मील ‘मीनू’ विद्यालय की दीवारों पर पेन्ट कराना।
  • विद्यालयों के मध्यान्ह भोजन योजना रजिस्टर की नियमित जांच करना तथा विद्यालयों में अच्छी गुणवत्ता का भोजन दिया जाये यह सुनिश्चित करना।
  • विद्यालयों में पेयजल की सुविधा की नियमित समीक्षा करना।
  • सभी उपभोग प्रमाण पत्र, मासिक, त्रैमासिक सूचनायें एवं योजना से सम्बनित अन्य सूचनाओं को समयान्तर्गत प्रेषित करने के उत्तरदायित्व का निर्वहन करना।

ग्राम प्रधान के दायित्व

  • कोटेदार से ग्रेड ‘ए’ का चावल तथा निर्धारित श्रेणी का गेहूं प्राप्त करना।
  • कन्वर्जन कास्ट (परिवर्तन लागत) की धनराशि आवश्कतानुसार प्रतिदिन आहरित करना।
  • रसोईयों की नियुक्ति एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना।
  • भोजन बनाने हेतु अच्छी किस्म की सब्जी, तेल, दाल, मसाले, नमक आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • प्राप्त खाद्यान्न/प्रयोग किये गये खाद्यान्न का लेखा–जोखा रखना।
  • प्राप्त कन्वर्जन कास्ट तथा प्रयुक्त ‘कन्वर्जन कास्ट’ का लेखा रखना।
  • ‘कन्वर्जन कास्ट’ को समय से प्राप्त करना तथा न प्राप्त होने पर टास्क फोर्स के सदस्य/जिलाधिकारी को अवगत कराना।
  • निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन बनवाना।


सभासद के दायित्व

  • अपने वार्ड के समस्त विद्यालयों हेतु कोटेदार से ‘ए’ ग्रेड का चावल तथा निर्धारित श्रेणी का गेंहू प्राप्त करना तथा संग्रह की समुचित व्यवस्था करना।
  • परिवर्तन लागत की धनराशि आवश्यकतानुसार प्रतिदिन आहरित करना एवं उसका उपभोग भोजन बनाने हेतु करना।
  • रसोइयों की नियुक्ति एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना।
  • भोजन बनाने हेतु अच्छी किस्म की सब्जी, तेल, दाल, मसाले, नमक आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • प्राप्त खाद्यान्न, प्रयोग किये गये खाद्यान्न का लेखा–जोखा रखना।
  • कन्वर्जन कास्ट तथा प्रयुक्त ‘कन्वर्जन कास्ट’ का लेखा रखना।
  • ‘कन्वर्जन कास्ट’ को समय से प्राप्त करना तथा न प्राप्त होने पर टास्क फोर्स के सदस्य/जिलाधिकारी को अवगत कराना।
  • निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन बनवाना।
  • जहाँ भोजन बनाने का कार्य स्वयंसेवी संस्थाओं को सौंपा गया है, वहाँ यह सुनिश्चित करना कि क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक छात्र को सुरूचिपूर्ण पौष्टिक आहार समय से नियमित रूप से प्राप्त हो रहा है।
  • समय–समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करना तथा अध्यापकों/अभिभावकों से विचार–विमर्श कर योजना की प्रगति का अनुश्रवण करना।

अध्यापकों के दायित्व

  • अध्यापकों का दायित्व होगा कि प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित बच्चों की संख्या से ग्राम प्रधान को अवगत करायें।
  • बने हुये भोजन को चख कर देखना कि यह सुस्वादु एवं खाने योग्य है या नहीं तथा उसका अंकन मध्यान्ह भोजन योजना पंजिका में करके उसे सत्यापित करना।
  • भोजन करने से पूर्व बच्चे हाथ धोकर , स्वच्छतापूर्वक कतारबद्ध होकर सफाई से बैठकर भोजन करें, यह सुनिश्चित करना।
  • मध्यान्ह भोजन योजना पंजिका का रख–रखाव करना।
  • अध्यापक -गण का यह दायित्व होगा कि वे सुनिश्चित करें कि उनकी कक्षा के सभी बच्चों को निर्धारित मात्रा में भोजन मिल गया है।
  • विद्यालय परिसर/प्रांगण को स्वच्छ रखना।
  • प्रतिमाह बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य यथा–वजन, आदि की जानकारी रखना।
  • प्रधानाध्यापक का एक प्रमुख दायित्व यह भी होगा कि वह यह देखे कि प्रत्येक कार्यदिवस में विद्यालय में मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार ही उपलब कराया जा रहा है।

कोटेदार के दायित्व

  • मध्यान्ह भोजन योजना हेतु ग्रेड ‘ए’ का चावल तथा निर्धारित श्रेणी का गेहूं प्राप्त करना।
  • खाद्यान्न की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  • मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत दिये जा रहे खाद्यान्न व स्टाक की स्थिति को अलग से प्रदर्शित करना।

अभिभावक के दायित्व

  • बच्चे में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सम्बनी आदत डालना। शिक्षकों से उनके सामान्य स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करना।
  • यह देखना कि बच्चा नियमित रूप से अपना खाना खाने का बर्तन लेकर विद्यालय जाये।
  • किसी–किसी दिन विद्यालय में जा कर बन रहे भोजन/पके भोजन की गुणवत्ता परखना।
  • बच्चे को निर्धारित मेनू अनुसार उचित मात्रा में भोजन मिल रहा है, इसे समय–समय पर देखना।



बच्चे देश का भविष्य हैं। मध्यान्ह भोजन

योजनान्तर्गत अपना दायित्व निभाकर

एक स्वस्थ्य एवं विकसित राष्ट्र के

निर्माण में योगदान
करें।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)